Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Sep, 2021 12:47 PM
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के तहत आज ऐतेहासिक नगर तलवंडी साबो पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान किसान जत्थेबंदियो
तलवंडी साबो (मनीष) : केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के तहत आज ऐतेहासिक नगर तलवंडी साबो पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों ने जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं भाक्यू की तरफ से दशमेश स्कूल के पास धरना लगाया गया जहां पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान ए.डी.सी. मानसा की गाड़ी पहुंची। जहां पर किसानों ने उनकी गाड़ी को आगे नही जाने दिया।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि कृषि कानून को लागू हुए लगभग एक साल से ज्यादा तक का समय हो चुका है। इसे रद्द करने के लिए किसानों ने काफी संघर्ष किया। इन सबके बावजूद सरकार इस कानून को वापिस नहीं ले रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापिस नही लेती तब तक किसानों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here