Edited By Kamini,Updated: 25 Aug, 2023 05:09 PM
तपा पुलिस ने लगभग एक साल पहले दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तपा मंडी : तपा पुलिस ने लगभग एक साल पहले दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमरीश कुमार पुत्र रघुवीर चंद निवासी भोतना के रूप में हुई है। माननीय कोर्ट से आरोपी को 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रमुख तपा गुरविंदर सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी जैमलसिंह वाला अमरीश कुमार भोतना जोकि यहां आईलेट्स सेंटर चलाता था ने उससे 9 लाख 45 हजार रुपए उसके लड़के को विदेश भेजने के नाम पर जमा कराए थे। लेकिन वह लड़के को विदेश भेजने की बजाय टालमटोल करने लगा।
यहां तक कि लड़के की योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और रिहाशी दस्तावेजों आदि में फर्जी तौर पर इस्तेमाल करने पर उसके लड़के को हरमनजोत सिंह को कनाडा जाने से रोक दिया गया था, जिस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था और वह पुलिस की गिरफ्त से फरार था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और 2 दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस मौके पर ए.एस.आई. गुरतेज सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here