Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 05:17 PM
कथित रूप में दम्पति को मल्टीपल वीजा पर अमरीका भेजने का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर जीरा की
फिरोजपुर (कुमार): कथित रूप में दम्पति को मल्टीपल वीजा पर अमरीका भेजने का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर जीरा की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ए.एस.आई. दविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को दी लिखित शिकायत में शिकायतकत्र्ता मलूक सिंह पुत्र सोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि कथित रूप में ज्ञान कौर पत्नी साधु सिंह, मुखत्यार सिंह, बलकार सिंह पुत्र साधु सिंह और मेजर सिंह पुत्र जगीर सिंह ने उसे व उसकी पत्नी जतिंद्र कौर को अमरीका भेजने का झांसा देकर उससे साढ़े 12 लाख रुपए लिए थे। मगर न तो आज तक उन्हें मल्टीपल वीजा पर
अमरीका भेजा है और न ही उक्त पैसे वापस दिए हैं।