पूर्व मुख्यमंत्री बादल गोली चलाने का आदेश नहीं दे सकते: ढींडसा

Edited By Des raj,Updated: 02 Sep, 2018 09:53 PM

former chief minister can not order firearms dhindsa

जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का बचाव करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने पार्टी को उबारने के लिए जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह...

जालंधर: जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का बचाव करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने पार्टी को उबारने के लिए जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को पद से हटाने की मांग की है।

ढींडसा ने एक इंटरव्यू में कहा कि डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफ करना गलत था और उसे माफ करने का निर्णय जत्थेदारों ने ही लिया था। उन्होंने बताया कि माफ करना गलत था, तो ही इस फैसले को वापस लिया गया था। ढींडसा ने आगे कहा कि राम रहीम को माफ करके जत्थेदारों ने गलती की थी, इस लिए ज्ञानी गुरबचन सिंह को हटाया जाना चाहिए।

ढींडसा ने ज्ञानी गुरबचन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पद से हटाने के लिए कई बार चर्चा भी हुई है। शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के विरुद्ध बोलने वाले गुरमुख सिंह की अकाल तख्त के हैड ग्रंथी के तौर पर वापसी पर ढींडसा ने कहा कि इस पर पार्टी के अंदर और बाहर कई एतराज हैं। ढींडसा ने पंजाब में बेअदबी की घटनाओं से पहले माहौल तनावपूर्ण बनाने के लिए डेरा सिरसा प्रमुख को जिम्मेदार ठहराते उसकी फिल्म को पंजाब में रिलीज करने के फैसले को भी गलत करार दिया।

ढींडसा ने पूर्व मुख्यमंत्री का बचाव करते, बादल परिवार पर कई निशाने साधे और वहीं उन टकसाली नेताओं को भुलाने के लिए पार्टी में बादल परिवार के विरुद्ध गुस्से का भी जिक्र किया। उन्होंने जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम आने को सिरे से खारिज किया है और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल गोली चलाने का आदेश नहीं दे सकते। गोलीकांड से पहले हालात संभालने की गुजाइंश की बात करते कहा कि सभी सरकारोंं से गलतियां होती हैं और गलतियां हमारी सरकार से भी हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!