कमिश्नरेट पुलिस ने 2 घंटों के लिए सील किया शहर

Edited By Pardeep,Updated: 11 Sep, 2018 11:47 PM

for two hours the commissionerate police sealed the city

शहर में बढ़ रहे अपराध पर काबू पाने व चोर लुटेरों पर नकेल कसने के लिए आज रात कमिश्नरेट पुलिस ने 7 से 9 बजे तक नाकेबंदी कर शहर को सील कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में डी.सी.पी. परमबीर सिंह परमार व ए.डी.सी.पी सिटी1 परमिंद्र सिंह भंडाल,...

जालंधर(सुधीर): शहर में बढ़ रहे अपराध पर काबू पाने व चोर लुटेरों पर नकेल कसने के लिए आज रात कमिश्नरेट पुलिस ने 7 से 9 बजे तक नाकेबंदी कर शहर को सील कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में डी.सी.पी. परमबीर सिंह परमार व ए.डी.सी.पी सिटी1 परमिंद्र सिंह भंडाल, ए.सी.पी. सैंट्रल दलबीर सिंह भुटटर, ए.सी.पी. नार्थ नवनीत सिंह माहल व 7 थानों के प्रभारी इस विशेष अभियान में भारी पुलिस बल के साथ शामिल हुए। 
PunjabKesari
पुलिस कमिशनर प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेशों पर डी.सी.पी परमवीर सिंह परमार व ए.डी.सी.पी सिटी 1 परमिंद्र सिंह भंडाल की अगुवाई में शहर में 14 मुख्य स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग की। ए.डी.सी.पी सिटी 1 परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि आज रात 7 से 9 बजे तक शहर के मुख्य सैंसटिव प्वाइंट पर 14 नाके लगाए गए, जिसमें कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई व कई वाहन चालकों पर शिकंजा कंसा गया। इसके अलावा 14 नाकों पर 100 से भी ज्यादा चालान काटे व बिना कागजात वाहनों को थाने में बाऊंड किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते पिछले कुछ दिनों में शहर में चोर लुटेरों ने कमिशनरेट पुलिस के सुरक्षा प्रंबधों की पोल खोलते हुए शहर में कई स्नैचिंग, लूटपात व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!