Edited By Mohit,Updated: 10 Mar, 2019 10:44 PM
पंजाब के समीपवर्ती कल्लरखेड़ा गांव में भी लगभग आधा घंटा पहले एक घर की छत पर आकर बम गिरा है। जानकारी के अनुसार यह बम जैसे ही छत पर गिरा जोरदार धमाका हुआ।
श्रीगंगानगर/अबोहर (रहेजा, अनिल): पंजाब के समीपवर्ती कल्लरखेड़ा गांव में भी लगभग आधा घंटा पहले एक घर की छत पर आकर बम गिरा है। जानकारी के अनुसार यह बम जैसे ही छत पर गिरा जोरदार धमाका हुआ। छत में छेद हो गया और बम नीचे कमरे में आ गिरा। कमरे में लगभग सारा सामान नष्ट हो गया और जल गया। पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। सेना के भी वहां पहुंचने की जानकारी मिली है।