Edited By Vaneet,Updated: 28 Jun, 2018 03:35 PM
केंद्रीय जेल फिरोजपुर के कैदी की ईलाज के दौरान फरीदकोट मैडीकल कालेज में मौत गई। केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरि..
फिरोजपुर(कुमार): केंद्रीय जेल फिरोजपुर के कैदी की ईलाज के दौरान फरीदकोट मैडीकल कालेज में मौत गई। केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिडैंट अनुसार कैदी लड्डू दुष्कर्म के मुकदमे में बंद था और उसे अदालत द्वारा 10 साल कैद और एक लाख रुपए जुमाने की सजा सुनाई गई थी।
थाना सिटी फिरोजपुर ए.एस.आई. सुखचैन सिंह ने बताया कि यह कैदी एड्स का मरीज था और जुमाने की राशि ना भरने पर दो साल की और सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि जेल के मैडीकल अफसर द्वारा रैफर करने पर यह कैदी 10 जून तक सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रहा और बाद में इसे फरीदकोट मैडीकल कालेज में भेज दिया गया जहां गत रात्रि उसकी मौत हो गई।