आधा दर्जन से ज्यादा  हमलावरों ने व्यक्ति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

Edited By Kamini,Updated: 25 Oct, 2023 06:38 PM

firing at person

फगवाड़ा के गांव नारंगशाहपुर में करीब आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव नारंगशाहपुर में करीब आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह निवासी गांव नारंगशाहपुर के रूप में हुई है, जिस पर हमलावरों के एक समूह ने गोलियां चलाते हुए तेजधार हथियारों से हमला भी किया।

गंभीर रूप से घायल मंजीत सिंह का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। आधिकारिक डॉक्टरों ने कहा कि तेजधार हथियारों वार करने पर गहरी चोटें आई हैं और गोली लगने की भी आशंका है। वहीं, घायल मंजीत सिंह का दावा है कि फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंजीत सिंह की अपने ननिहाल परिवार से पुरानी दुश्मनी है और पूरा विवाद उसी से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने 32 बोर पिस्टल के 3 खाली खोखे भी बरामद किए हैं। हालाँकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!