Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 04:04 PM
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने गैंगस्टरों को घर में पनाह देने के 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन (रमन): थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने गैंगस्टरों को घर में पनाह देने के 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस संबंधी ए.एस.आई. कृपाल सिंह ने बताया कि धरमिन्द्र सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी काजीकोट, दविन्द्र सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी काजीकोट कलां और तरलोचन सिंह पुत्र सोहन सिंह भगौड़े गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों, सुपारी लेकर डराने-धमकाने और हत्या करने वाले, लूटपाट करने वाले खतरनाक अपराधी किस्म के व्यक्तियों विक्रमजीत सिंह विक्की वल्र्ड पुत्र बलविन्द्र सिंह बिल्ला, सिकंदर सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ठरू को अपने घर में पनाह देते हैं। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।