दीवाली की रात को मृत भ्रूण नाली से मिला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:39 AM

fetus found

दीवाली की रात जब सारा देश ही नहीं विश्व भर के मुल्कों में ङ्क्षहदू सभ्यता के साथ संबंध रखने वाले लोग परिवारों समेत खुशियां सांझी कर रहे थे, उस समय यहां किसी महिला ने ऐसा पाप किया कि पूरी इंसानियत ही शर्मसार कर दी। दीवाली की रात किसी महिला द्वारा...

नाभा(जैन) : दीवाली की रात जब सारा देश ही नहीं विश्व भर के मुल्कों में ङ्क्षहदू सभ्यता के साथ संबंध रखने वाले लोग परिवारों समेत खुशियां सांझी कर रहे थे, उस समय यहां किसी महिला ने ऐसा पाप किया कि पूरी इंसानियत ही शर्मसार कर दी। दीवाली की रात किसी महिला द्वारा अपने ही पेट में पल रहे भ्रूण का इस दुनिया में आने से पहले ही कत्ल कर दिया गया। जब आज मृत भ्रूण मिला तो शहर में हड़कम्प मच गया।

PunjabKesariबताया जाता है कि जसपाल कालोनी की एक नाली में पड़े लिफाफे में से यह भ्रूण मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी और कालोनी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है।

इस भ्रूण से यह बात स्पष्ट है कि इलाकों में भ्रूण हत्या का गोरखधंधा चल रहा है जिससे सेहत विभाग अनजान बना लगता है। डी.एस.पी. चंद सिंह से लोगों की मांग है कि बच्चे की मां का सुराग तुरंत लगाया जाए और इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया जाए। कुछ अर्सा पहले यहां सिनेमा रोड के साथ ही में भ्रूण मिला था परंतु मामला ठप्प कर दिया गया था। नाभा सिविल अस्पताल के डाक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि इस भ्रूण का पोस्टमार्टम पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में डाक्टरों के मैडीकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस तरह लगता है कि यह भ्रूण केवल 6 या 7 महीने का ही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!