Edited By Des raj,Updated: 07 Sep, 2018 09:13 PM
थाना हरियाना के अधीन पड़ते गांव नौशहरा के एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने पर मामला दर्ज किया गया है। बलात्कार की शिकार हुई होशियारपुर की 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसे गुरबचन सिंह पुत्र मिलखा सिंह...
हरियाना(राजपूत): थाना हरियाना के अधीन पड़ते गांव नौशहरा के एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने पर मामला दर्ज किया गया है। बलात्कार की शिकार हुई होशियारपुर की 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसे गुरबचन सिंह पुत्र मिलखा सिंह निवासी गांव नौशहरा ने अपनी मुंह बोली बेटी बनाया हुआ था, जिस कारण वह उनके घर पर आती जाती रहती थी।
कुछ महीने पहले गुरबचन सिंह लड़की को उसकी मां को यह कहकर गांव ले आया कि उसकी पत्नी की आंखों का ऑपरेशन होना है, इसलिए घर पर खाना बनाने वाला कोई नहीं है। लड़की के घर पर आने पर उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। गुरबचन सिंह ने लड़की को कहा कि मैं तुझे हरियाना से दवाई ले देता हूं, परंतु वह लड़की को दवाई देने के बहाने अपने खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गया और वहां उसकी मर्जी के खिलाफ बलात्कार किया।
बलात्कार करने के उपरांत पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। अगले ही दिन लड़की अपने घर आ गई। परंतु छह सितंबर को लड़की के पेट में जब अचानक दर्द होने लगा तो उसने यह सारी घटना अपनी माता हरजिंद्र कौर को बताई। पीड़िता के परिवार को तब बहुत हैरानी हुई जब उन्हें पता लगा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को उसके मुंह बोले बाप ने गर्भवती कर दिया है। थाना हरियाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।