Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2023 02:54 PM
बठिंडा में किसानों की अजीबोगरीब गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। बुर्ज महिमा गांव में खेतों में पड़ी पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची थी।
बठिंडा: बठिंडा में किसानों की अजीबोगरीब गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। बुर्ज महिमा गांव में खेतों में पड़ी पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची थी। इस दौरान किसानों ने इसका विरोध किया और प्रशासन की टीम को घेर लिया। अधिकारी को बंधक बना लिया गया और प्रताड़ित किया गया। काफी देर तक बहस के बाद प्रशासनिक टीम के अधिकारी से ही किसानों ने पराली में आग लगवा दी।
इस घटना के बाद पंजाब मुख्यमंत्री का ट्वीट भी सामने आया है। सी.एम. मान लिखा कि, ''प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??...सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी...हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया...हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं...पर्चा दर्ज होने लगा है...''
वहीं, बठिंडा के डीसी शौकत अहमद का बयान सामने आया है और उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। आज वह खुद घटना स्थल पर जाएगे। उन्होंने किसानों द्वारा की गई उक्त कार्रवाई की निंदा की। डीसी ने कहा कि पराली जलाने से रोकने आए अधिकारी को किसानों ने पराली में आग लगाने पर मजबूर कर दिया। यह किसानों की खुली गुंडागर्दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here