Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 12:17 AM
कर्ज से परेशान किसान मेजर सिंह ने आज जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। ....
अमृतसर(संजीव): कर्ज से परेशान किसान मेजर सिंह ने आज जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली।
मेजर सिंह अजनाला के गांव तेड़ा कलां का रहने वाला था, जिसने मरने से पहले सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज माफी का जो वायदा किया था, उस पर वह खरा नहीं उतरी और वह कर्ज के साथ-साथ उस पर बढ़ रहे ब्याज से परेशान है। वह कर्ज देने में असमर्थ है, जिस कारण आज अपनी जीवन-लीला का समाप्त कर रहा है। थाना अजनाला की पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया।