Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 11:32 AM
कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
मानसा (जस्सल): कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बुर्ज ढिल्लवां पर सरकारी व गैर-सरकारी तकरीबन 20-22 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह परेशान रहता था।
इसी परेशानी के चलते उसने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी व 2 लड़के छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक का धारा 174 के तहत कार्रवाई कर उसका पोस्टमार्टम कर शव परिवार के हवाले कर दिया है।