Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 12:14 PM
गांव लंग में बीती रात एक किसान ने जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पारिवारिक मैंबरों ने इस मामले में गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गांव लंग के शिन्दर सिंह पुत्र भाग सिंह की कोई जहरीली...
पटियाला (इंद्रप्रीत): गांव लंग में बीती रात एक किसान ने जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पारिवारिक मैंबरों ने इस मामले में गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गांव लंग के शिन्दर सिंह पुत्र भाग सिंह की कोई जहरीली वस्तु खाने के कारण मौत हो गई। उसका इलाज सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में चल रहा था।
मृतक के पारिवारिक मैंबरों सुखविन्द्र सिंह, हरजिन्द्र कौर ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ व्यक्ति उनके घर में घुसकर उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान शिन्दर सिंह घर में ही था, उसके साथ भी उक्त व्यक्तियों ने मारपीट की और धमकी दी, जिससे परेशान होकर उसने जहरीली वस्तु निगल ली और उसकी हालत बिगड़ गई। उसको तुरंत राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
इस मामले संबंधी जांच कर रहे थाना त्रिपड़ी के ए.एस.आई. रामकरण ने बताया कि मृतक शिन्दर सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पता लगेगा कि शिन्दर सिंह की मौत किन कारणों से हुई है। उसके बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।