Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:34 AM
पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत आते गांव भट्टियां में एक नौजवान खेत मजदूर ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरदासपुर/काहनूवान(विनोद,सुनील): पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत आते गांव भट्टियां में एक नौजवान खेत मजदूर ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार गुरमुख सिंह (34) गांव भट्टियां में अपनी विधवा माता व बच्चों सहित रहता था। गुरमुख सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। घरेलू जरूरतों के चलते उसने सहकारी बैंक भट्टियां से 50,000 रुपए के करीब कर्ज लिया था।
इसके अतिरिक्त अन्य साथियों से भी पैसे उधार लिए थे। खेत मजदूर की आॢथक हालत दयनीय होने कारण वह घर में लगी बिजली का बिल भरने में भी असमर्थ था। इस कारण गुरमुख सिंह बहुत परेशान रहता था। सिर पर आॢथक बोझ व घरेलू परेशानियों के चलते उसने अपने घर में ही आज देर सायं पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।