Video में सुने, आखिर क्यों इस कांग्रेसी नेता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Edited By Anjna,Updated: 08 May, 2018 01:40 PM

इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दे रहा यह शख्स कांग्रेस यूथ वैल्लफेयर सैल पंजाब का जनरल सेक्रेटरी सिमरनजीत सिंह ढिल्लों है। दरअसल, सोमवार को परिवार के साथ जा रहे सिमरनजीत पर गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

फरीदकोटः इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दे रहा यह शख्स कांग्रेस यूथ वैल्लफेयर सैल पंजाब का जनरल सेक्रेटरी सिमरनजीत सिंह ढिल्लों है। दरअसल, सोमवार को परिवार के साथ जा रहे सिमरनजीत पर गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने पहले सिमरनजीत की कार को टक्कर मारी और फिर हथियारों के बल पर परिवार पर हल्ला बोल दिया। इस हमले में सिमरनजीत की बेटी और पत्नी घायल हो गई थी। 

कांग्रसी नेता का आरोप है कि उसको पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं क रही है। उधर पुलिस ने सभी हथियार कब्जे में ले लिए हैं और बनती कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बाद जहां गैंगस्टरों को लेकर खौफ बढ़ गया है वहीँ, कहीं न कहीं यह सवाल भी पैदा हो गया है कि यदि पंजाब में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेसी ही महफूज़ नहीं तो आम लोगों का क्या होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!