Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jan, 2024 11:00 PM
आप विधायक के परिवारिक मैम्बरों की फेसबुक हैक होने का मामला सामने आया है।
संगरूर : आप विधायक के परिवारिक मैम्बरों की फेसबुक हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बरिंद्र गोयल के परिवारिक मैम्बरों पत्नी सीमा गोयल, भाभी नगर परिषद अध्यक्ष कांता गोयल और उनके पी.ए. राकेश कुमार गुप्ता की फेसबुक पेज हैक हो गए हैं। मामले की जानकारी देते विधायक ने बताया कि यह काम कुछ शरारती तत्वों का है, जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। शरारती तत्वों द्वारा उनकी आई.डी. पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि पहले उन्हें कई गुंडा तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं, और अब उनके पारिवारिक मैम्बरों की फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।