Edited By Updated: 27 Feb, 2017 12:05 PM
फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी ‘फेसबुक महिला मित्र’ से मिलने के लिए सीमा पार कर लाहौर जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सैक्टर 49 के निवासी सिकंदर खान को फिरोजपुर जिले के लाखों...
फिरोजपुरःफिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी ‘फेसबुक महिला मित्र’ से मिलने के लिए बड़े अरमानों के साथ सरहद पर पहुंच गया, लेकिन 'सिकंदर' के मुकद्दर ने साथ नहीं दिया। उसे बी.एस.एफ. की ओर से फाजिल्का सेक्टर की बी.ओ.पी. डी.आर.डी. नाथ से गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस पूछताछ में चंडीगढ़ सेक्टर-49 डी के मकान नंबर-2762 निवासी सिकंदर खान ने बताया था कि उसकी फैसलाबाद (पाकिस्तान) की रहने वाली सबीका से फेसबुक पर बात हुई।
वह उससे मिलकर निकाह करने के लिए जा रहा था, लेकिन उसे बी.एस.एफ. की ओर से गिरफ्तार किया गया। सिकंद ने बताया कि उसकी प्रेमिका लाहौर के मजान बैंक में कार्यरत है। इसलिए वह उससे मिलकर निकाह करने के लिए सरहद पार कर रहा था, क्योंकि फाजिल्का सेक्टर से लाहौर नजदीक पड़ता है। सिकंदर खान चंडीगढ़ के ललित होटल में भी काम कर चुका है। मौजूदा समय में शादी डॉट कॉम में काम कर रहा है। उसके पिता माली का काम करते है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
वहीं पूछताछ के लिए सिकंदर को अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा। उसनेने काफी पूछताछ के बाद सबीका से मिलने की बात खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को बताई थी। पुलिस का मानना है कि वह उनसे कुछ बातें छिपा रहा है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसी खान के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है, घर पर खान से कौन-कौन मिलने आता था या वह किन-किन लोगों से मिलता था।
सिकंदर की खामोशी जांच के घेरे में
खुफिया एजैंसी सिंकदर से पूछताछ कर रही है। सिकंदर की खामोशी जांच के घेरे में है। जांच की जाएगी कि चंडीगढ़ के सिकंदर खान को सरहद की जानकारी कहां से मिली। फाजिल्का सेक्टर की डी.आर.डी. नाथ कहां है । यहां से गुजरने से लाहौर नजदीक है। उसे कहां से पता चला है। उसके पास उक्त एरिया का नक्शा है। बी.एस.एफ. की बी.ओ.पी. डी.आर.डी .नाथ कैसे पहुंचा, जबकि बहुत कम लोगों को सीमा के बारे में जानकारी है। यहां तक पहुंचना कोई आसान बात नहीं है। सिकंदर फेसबुक पर सबीना से कब से बातचीत कर रहा था, इसके बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा है।