Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 12:21 PM
जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही विधवा भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही विधवा भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अनु पत्नी प्रेम नाथ निवासी गांव सिधवां कालोनी कपूरथला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसका ससुराल वालों के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार अचानक उसके जेठ केवल सिंह ने बिना वजह मारपीट कर उसे घायल कर दिया।