Edited By Updated: 09 Dec, 2016 09:59 AM
शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने अाई है। बताया जा रहा है कि यहां सास बहू का कत्ल कर दिया गया है। खास बात यह है कि सास और बहू दोनों ही बुजुर्ग थे।
फतेहगढ़ साहिबः शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने अाई है। बताया जा रहा है कि यहां सास बहू का कत्ल कर दिया गया है। खास बात यह है कि सास और बहू दोनों ही बुजुर्ग थे। दोनों की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई है।
जानकारी के अनुसार सरहिंद के गांव शानीपुर में दोहरे कत्ल की वारदात हुई। मृतकों की पहचान बहू हरमिंदर कौर (63) और सास गुरुदेव कौर (85) के रूप में हुई है। मृतक हरविंदर कौर का बेटा गुरशरण सिंह पेशे से वकील है। दोनों सास बहू की हत्या में बेसबैट का इस्तेमाल किया गया है जिससे उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और कत्ल की जांच की जा रही है। फिलहाल दोहरे हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.