Edited By Kalash,Updated: 12 Nov, 2023 11:21 AM
दिवाली पर इस बार पूजा के लिए 5.27 बजे से रात 10.30 बजे तक लगातार बहुत शुभ मुहूर्त है
जैतो : दिवाली पर इस बार पूजा के लिए 5.27 बजे से रात 10.30 बजे तक लगातार बहुत शुभ मुहूर्त है। इस वर्ष दिवाली का पावन त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है। सनातन धर्म प्रचारक प्रसिद्ध विद्वान ब्रह्मर्षि पंडित पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि धनतेरस 10 नवंबर शुक्रवार को मनाई गई। 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई गई, जिसे आम तौर पर छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है। लक्ष्मी पूजा/दिवाली रविवार 12 नवंबर मनाई जा रही है।
गोवर्धन पूजा सोमवार 13 नवंबर को मनाई जाएगी। भाई दूज मंगलवार 14 नवंबर को मनाई जाएगी। यह धार्मिक त्योहार आमतौर पर 5 दिनों तक चलता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है।
दिवाली के त्यौहार का शुभ मुहूर्त
अमावस तिथि प्रारंभ - दोपहर 2.44 बजे (12 नवंबर 2023)
अमावस तिथि समाप्त - दोपहर 2.56 बजे (13 नवंबर 2023)
दिवाली- 12 नवंबर, 2023 (रविवार)
प्रदोष काल मुहूर्त - शाम 5.29 बजे से रात 8.08 बजे तक
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
शाम 5.39 बजे से शाम 7.35 बजे तक
दिवाली के मौके पर इस शुभ समय पर पूजा करना बहुत शुभ होता है। इस समय भगवान गणेश, लक्ष्मी जी (मां सरस्वती) का पूजा करने और बही खाता पूजन दीपक जलाने का बहुत ही शुभ मुहूर्त होता है। पंडित जोशी के अनुसार दिवाली की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here