अस्पताल में भिड़े 2 गुट, 5 घायल

Edited By Anjna,Updated: 22 Feb, 2019 08:38 AM

dispute case

सिविल अस्पताल कोटकपूरा में हुए हिंसक टकराव दौरान 5 युवक घायल हो गए।

कोटकपूरा(नरिन्द्र): सिविल अस्पताल कोटकपूरा में हुए हिंसक टकराव दौरान 5 युवक घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दीपक रावल पुत्र सुभाष चंद्र, रजिन्दर कुमार पुत्र भगवान दास व संजय पुत्र राजन कुमार ने कांग्रेसी नेता मुकन्द सिंह कन्दी का नाम लेकर बताया कि उसके पुत्र ने 50-60 व्यक्तियों को लाकर सिविल अस्पताल में तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया व फरार हो गए।

वहीं पास के बैड पर उपचाराधीन मुकंद सिंह कन्दी व उसके पुत्र दारा सिंह ने इस घटना से इन्कार करते हुए कहा कि उक्त व्यक्तियों ने पहले उस पर हमला किया और फिर उसके दोस्तों ने बचाव के लिए उनके व्यक्तियों को बार-बार समझाने की कोशिश भी की। डा. धीर ने बताया कि दीपक रावल और रजिन्दर कुमार को गुरु गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट रैफर कर दिया है जबकि यहां उपचाराधीन दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी अनुसार दीपक रावल का अपने ससुराल परिवार के साथ विवाद चल रहा है और मुकन्द सिंह ने दोनों पक्षों को अपनी दुकान पर बैठाकर समस्या हल करने की बात चलाई।

इस दौरान दोनों गुटों में तकरार बढ़ गई व बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों गुट 19 फरवरी को सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए। सुबह मुकन्द सिंह कन्दी और उसका पुत्र नई दाना मंडी में खुली कैंटीनों के लिए ठेके की वसूली करने हेतु रोजमर्रा की तरह गए तो फिर दीपक रावल और उसके साथियों के साथ तकरार हो गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे को झूठा साबित करने के लिए वीडियो क्लिप्स बनाईं। दीपक रावल और उसके साथी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हो गए तो बाद दोपहर हिंसक टकराव हो गया। मनविन्दरबीर सिंह डी.एस.पी. और संजीव कुमार एस.एच.ओ. थाना सिटी कोटकपूरा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर जांच आरंभ की। थाना प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि दोनों गुटों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बनती कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी और इस मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!