Edited By Updated: 25 May, 2017 12:34 PM
गर्मी से एक बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 7 बजे बीबीवाला रोड की गली नंबर 1 स्थित खाली प्लाट में एक शव होने
भटिंडा (पायल): गर्मी से एक बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 7 बजे बीबीवाला रोड की गली नंबर 1 स्थित खाली प्लाट में एक शव होने की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्य रॉकी गोयल, जग्गा, अर्जुन कुमार व संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने गर्मी के कारण उक्त की मौत होने की पुष्टि की।
संस्था प्रभारी विजय गोयल ने बताया कि मृतक बेसहारा था और लंबे समय से वहीं रह रहा था। कुछ समय पूर्व वह बीमार हो गया था और संस्था सदस्य उसका उपचार करवाने हेतु भी पहुंचे थे, परन्तु उक्त ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया था। बहरहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है व थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।