शादी से लौट रहे ड्रोन ऑपेरटर की सड़क किनारे मिली लाश, मोबाइल और मोटरसाइकिल गायब

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Oct, 2020 04:04 PM

dead body of drone operator returning from marriage

लवप्रीत जो कि ड्रोन उपरेटर के तौर पर काम करता था बीती रात भी एक विवाह के प्रोग्राम में काम करने के बाद घर आ रहा था...

श्री मुक्तसर साहुब (ऋणी /पवन): श्री मुक्तसर साहब -अबोहर मुख्य मार्ग के पास एक नौजवान की लाश मिली। यह नौजवान फोटोग्राफी के काम से जुड़ा हुआ था और बीती रात अपने काम के बाद श्री मुक्तसर साहब से अपने गाँव जा रहा था। नौजवान का मोटरसाइकिल और मोबाइल घटना स्थान से नहीं मिले। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौजवान की लाश श्री मुक्तसर साहब -अबोहर रोड से मिलने साथ इलाको में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी अनुसार लवप्रीत जो कि ड्रोन उपरेटर के तौर पर काम करता था बीती रात भी एक विवाह के प्रोग्राम में काम करने के बाद घर आ रहा था। श्री मुक्तसर साहब के एक पेट्रोल पंप से करीब 10.45 और मोटरसाइकिल में तेल डलवाने उपरांत वह अपने गाँव की तरफ रवाना हुआ परन्तु आज सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली। लवप्रीत के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। 

चाहे लवप्रीत की तरफ से इस्तेमाल किया जाने वाला ड्रोन कैमरा उसके थैले में ही है परन्तु उसका मोटरसाइकिल और मोबाइल नहीं मिले हैं। फ़िलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह लूट की नीयत के साथ किया कत्ल लगता है। मृतक माँ -बाप का अकेला बेटा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!