संदिग्ध हालत में लाश बरामद, कत्ल की आशंका

Edited By Des raj,Updated: 14 Sep, 2018 06:53 PM

dead body found in suspected condition murder suspect

गांव चक्क फतेह सिंह वाला में एक व्यक्ति हाकम सिंह (57) की गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास संदिग्ध हालत में लाश मिली है जिसके कत्ल की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भुच्चो मंडी(नागपाल): गांव चक्क फतेह सिंह वाला में एक व्यक्ति हाकम सिंह (57) की गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास संदिग्ध हालत में लाश मिली है जिसके कत्ल की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज सुबह गांव वासियों ने गुरूद्वारा साहिब के पास सड़क पर हाकम सिंह की लाश देखकर परिजनों को सूचित किया। चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि हाकम सिंह के कान के पास गहरा जख्ख्म था। घटना स्थल पर डी.एस.पी. भुच्चो जसवीर सिंह, एस.एच.ओ. नथाना शिव चंद, सी.आई.ए. की टीम व फोरैंसिक लैब के अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के दो लड़कियां हैं, जो शादी शुदा है। उसका 25 वर्षीय लड़का संदीप सिंह उसके साथ रहता था। मृतक हाकम सिंह के बेटे संदीप सिंह के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!