Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2023 10:57 AM

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अगली जांच शुरू कर दी है।
तरनतारन(रमन): स्थानीय श्री दरबार साहिब के सरोवर से एक महिला की लाश मिलने की खबर सामने आई है। फिलहाल लाश को कब्जे में लेते हुए थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय श्री दरबार साहिब के सरोवर में गिरी एक महिला की लाश मिली है, जिसे सेवादारों द्वारा बाहर निकालते हुए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। इस संबंधित थाना सिटी तरनतारन के सब इंसपैक्टर विपन कुमार ने बताया कि देर शाम मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अगली जांच शुरू कर दी है।