Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2022 10:28 AM
यहां के रेलवे ट्रैक पर नौजवान लड़के -लड़की की लाश मिलने से
रामा मंडी (परमजीत): यहां के रेलवे ट्रैक पर नौजवान लड़के -लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची रामा मंडी पुलिस जी. आर. पी. चौकी इंचार्ज ए.एस. आई. परमजीत सिंह ने इसकी सूचना जी. आर. पी. पुलिस बठिंडा को दी। वहीं रामा मंडी समाज सेवीं संस्था के सहयोग से लाशों को ट्रैक से उठा कर सिविल अस्पताल बठिंडा में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस. आई. परमजीत सिंह इंचार्ज पुलिस चौंकी जी. आर. पी. रामा मंडी ज़िला बठिंडा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। शुरूआती जांच से पता लगता है कि लड़का -लड़की ने रेलगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी की हो। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगे वाली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।