Edited By Urmila,Updated: 05 Feb, 2024 11:24 AM
ससुर जगतार सिंह ने बताया कि उसके बेटे दलजीत सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरप्रीत कौर गांव लोहका के साथ हुई थी।
फिरोजपुर (मल्होत्रा): एक महिला घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला थाना आरिफके क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में लापता महिला के ससुर जगतार सिंह ने बताया कि उसके बेटे दलजीत सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरप्रीत कौर गांव लोहका के साथ हुई थी। उसका बेटा सिंद्यापुर में रहता है। उसने बताया कि 29 जनवरी की रात वह रोजना की तरह अपने अपने कमरों में सो गए। अगले दिन सुबह उसकी बहु हरप्रीत कौर अपने कमरे में नहीं थी। उन्होंने उसकी हर तरफ तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने आरोप लगाए कि उनकी बहु को कोई अगवा कर ले गया है और उसे किसी अनजान जगह पर बंधक बना कर रखा है। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसकी एवं लापता महिला की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here