बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर पेशी पर आए कैदी को छुड़वाया

Edited By Vaneet,Updated: 18 Aug, 2018 07:39 PM

criminals released the prisoner who came to the muscular

फिरोजपुर की अदालत में एन.डी.पी.एस एक्ट के एक केस में नाभा जेल से पेशी पर आए कथित स्मग्लर हरभजन सिंह पुत्र लाल सिंह नि....

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, मनदीप): फिरोजपुर की अदालत में एन.डी.पी.एस एक्ट के एक केस में नाभा जेल से पेशी पर आए कथित स्मग्लर हरभजन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी निहाला किलचा को तीन हथियारबंद व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करते हुए अपने साथ भगाकर ले गए। एक पंजाब पुलिस के हवलदार लक्ष्मण सिंह की टांगों पर गोलियां लगी है। जिसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में उपचार के लिए लाया गया है। डाक्टरों की तरफ से फस्ट एड देने के बाद हवलदार लक्ष्मण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी अनुसार हरभजन सिंह जोकि हैरोइन बरामदगी के केस में नाभा जेल में सजा काट रहा है, उसे आज हैरोइन बरामदगी के केस में पेशी भुगतने के लिए फिरोजपुर जेल में लाया गया। जब तीन पुलिस कर्मचारी उसे वापिस ले जा रहे थे तो घल्लखुर्द के पास तीन हथियार बंद व्यक्ति आए, जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और हरभजन सिंह को अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर कर फरार हो गए। जानकारी अनुसार हरभजन सिंह पर 22 किलो हैरोइन रिक्वरी का केस चल रहा है और आज उसे एडीशनल जिला व सैशन जज फिरोजपुर मैडम एच.के सिधू की कोर्ट में पेश किया गया था। जिसमें फैसला सुनाने के लिए 27 अगस्त 2018 की पड़ी है।

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी अनुसार 22 किलो हैरोईन रिक्वरी के केस में उसका पिता लाल सिंह, मां कौशल्या, बहन कृष्णा और भाई जोगिन्द्र सिंह भी जेल में बंद है। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी हैड क्वार्टर मनविन्द्र सिंह सिविल अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने बताया कि हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे। उन्होंने बताया कि फरार हुए हरभजन सिंह के खिलाफ अन्य कई मामलें दर्ज है। उधर, एस.एस.पी फिरोजपुर स.प्रीतम सिंह ने बताया कि जिला फिरोजपुर को सील कर दिया गया है और सभी जिलों की पुलिस को वायरलैस मैसेज देते अल्र्ट कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई है। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!