संगरूर में कोरोना का ब्लास्ट, 45 नए केसों की हुई पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 27 Jun, 2020 08:53 PM

coronavirus 45 positive case

कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या में जिला संगरूर में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या में जिला संगरूर में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। आज आई रिपोर्ट्स के अनुसार जिला संगरूर में कोरोना पॉजीटिव केसों का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज 45 केस नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनमें से मलेरकोटला ब्लाक से 32, धूरी ब्लाक से 1, संगरूर से 8 और शेरपुर के 3 केस कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले जिला संगरूर में एक दर्जन के करीब मौतें कोरोना पॉजीटिव केसों की हो चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले में मास्क डालना, सोशल डिस्टेंसिंग, और अन्य कोरोना से संबंधित जानकारी देने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!