खतरनाक कोरोना: 1 वर्ष पर भारी पड़े 54 दिन, आए इतनी बड़ी संख्या में केस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 May, 2021 10:32 AM

corona cases in jalandhar

दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो गया है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि.......

जालंधर(रत्ता): दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो गया है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब यह वायरस फैलना शुरू हुआ था तो उसके बाद एक वर्ष में जितने पॉजिटिव रोगी मिले थे उससे अधिक अब मात्र 54 दिन में मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना का पहला केस 24 मार्च 2020 को मिला था और उसके उपरांत 24 मार्च 2021 तक कुल 26956 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब 24 मार्च 2021 से लेकर 17 मई 2021 तक (54 दिन में) 27252 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 54 हजार के पार पहुंच गई है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!