Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 01:29 PM
वार्ड नं. 56 से कांग्रेस उम्मीदवार पल्लनी स्वामी बड़ी लीड से जीत हासिल करेंगे। उक्त दावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव वरिन्द्र शर्मा ने करते हुए कहा कि बी.सी. रिजर्व वार्ड से भाजपा को कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला जिसके चलते अकाली दल से लाकर एक ऐसी...
जालंधर(चोपड़ा): वार्ड नं. 56 से कांग्रेस उम्मीदवार पल्लनी स्वामी बड़ी लीड से जीत हासिल करेंगे। उक्त दावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव वरिन्द्र शर्मा ने करते हुए कहा कि बी.सी. रिजर्व वार्ड से भाजपा को कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला जिसके चलते अकाली दल से लाकर एक ऐसी प्रत्याशी खड़ी कर दी गई जिसका वार्ड में अभी कोई वजूद नहीं है क्योंकि वह 15 दिन पहले ही विवाह कर यहां आई थी।
उन्होंने बताया कि पल्लनी 5 वर्षों तक पहले भी पार्षद के तौर पर काम कर चुके हैं जिसका कांग्रेस को सीधा लाभ मिल रहा है। शर्मा ने बताया कि सूझवान, मेहनती व जनता के सेवक पल्लनी ऐसे नेता हैं जो कि लोगों के छोटे-छोटे काम करने के लिए उनके घर तक जाते हैं। पल्लनी स्वामी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में नगर निगम में भाजपा काबिज थी। भाजपा के मेयर ने उनके वार्ड के विकास में कई अड़चनें खड़ी कीं परंतु अब लोग समझते हैं कि निगम चुनावों के बाद मेयर कांग्रेस का ही बनेगा और प्रदेश की सत्ता पर कै. अमरेन्द्र सिंह की सरकार काबिज है। पल्लनी ने बताया कि पंजाब में सरकार, सांसद, विधायक व मेयर कांग्रेस का होने से वार्ड नं. 56 का बड़े पैमाने पर विकास करवाऊंगा।