विदेश जाने का सपना टूटा, Travel Agent की धोखाधड़ी का शिकार इस शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2021 02:21 PM

खन्ना के पास के गांव बगली कलां में एक नौजवान ने धोखेबाज एजेंट से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

बीजा: खन्ना के पास के गांव बगली कलां में एक नौजवान ने धोखेबाज एजेंट से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई हरदीप सिंह ने बताया कि रवीदीप सिंह (27) को दुबई भेजने के लिए गांव रसूलड़ा के एक एजेंट रणधीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह को 65 हज़ार रुपए दिए थे। काम की तालाश में रवीदीप सिंह ने दुबई जाना था, क्योंकि परिवार अंदर गरीबी बहुत है। एजेंट बहाने लगाता रहा लेकिन रवीदीप को दुबई नहीं भेजा।

हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि रवीदीप जब रणधीर से पैसे मांगने जाता था तो घर की महिलाएं आगे होकर विरोध करने लगती था। 22 जुलाई को एजेंट ने रवीदीप के साथ हाथापाई की तो उसने दुखी होकर ज़हरीली दवा निगल ली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाख़िल करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे ए.एस. आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने रणधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!