CM कैंप पर रेड का मामला: DCP व SHO भी सस्पैंड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 05:06 AM

cm red case on camp d c p and sho also suspend

पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र स्ंिाह के अमृतसर में स्थित सी.एम. कैंप में रेड....

अमृतसर(पुरी/संजीव): पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र स्ंिाह के अमृतसर में स्थित सी.एम. कैंप में रेड करने और करवाने वाले पुलिस अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया गया है। अब पूरे मामले की जांच आई.जी. बठिंडा सुखविन्द्र सिंह मान को दे दी गई है। 

मैंबर सांसद गुरजीत सिंह औजला, ओम प्रकाश सोनी, डा. राज कुमार वेरका, सुखबिन्द्र सिंह सुक्खी रंधावा, सुनील दत्ती (सभी विधायक) व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता सुखजिन्द्र राज सिंह लाली मजीठिया ने जोर-शोर से पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के समक्ष सी.एम. कैंप पर रेड का मामला उठाया था। इस पर पंजाब के मुख्य मंत्री ने तुरंत जहां डी.सी.पी. अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा, एस.एच.ओ हरिन्द्र सिंह गेट हकीमां और सी.आई.ए. स्टाफ के मैंबर अरविन्द्र सिंह को सस्पैंड कर दिया है। सारे मामले की जांच करने के लिए गृह सचिव और आई.जी भटिंडा मुखविन्द्र सिंह छीना को लगा दिया गया है।

इससे पहले 2 एस.एच.ओज को लाइन हाजिर किया गया था, पर इससे कांग्रेसियों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। उन्होंने वर्करों के मान-सम्मान को बहाल करने के लिए जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की अपील की थी, वहीं उन्होंने पुलिस कमिश्नर को 72 घंटों का अल्टीमेटम दे दिया। आज वर्करों की मांग को ध्यान में रखते ही अमृतसर के विधायक कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को मिले व वर्करों की भावनाओं से अवगत करवाया। मैंबर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने डी.सी.पी. व एस.एच.ओ. को सस्पैंड करने की पुष्टि की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!