Edited By Kalash,Updated: 29 Jul, 2023 10:17 AM

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है
पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों तक लाने के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके चलते अब स्कूल दूर होने के कारण आने-जाने में परेशानी के कारण विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ की राशि जारी की गई है।
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लड़कियों के 15 स्कूल और 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस में से कुछ को शामिल किया गया है। इसे लेकर सी.एम. मान ने कहा कि स्कूल दूर होने के कारण व बस सेवा न मिलने के कारण खासकर लड़कियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कारण ही कई लड़कियों को पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। इसके चलते सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई न छोड़नी पढ़े और वह आसानी से अपने स्कूल जा सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here