रामलीला में शरारती तत्वों ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2019 09:09 AM

clash between in ram leela

रामलीला आयोजन के दौरान शरारती तत्वों की तरफ से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का हिंदू जागृति मंच ने कड़ा रोष जताया है।

रूपनगर(विजय): रामलीला आयोजन के दौरान शरारती तत्वों की तरफ से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का हिंदू जागृति मंच ने कड़ा रोष जताया है। इस संबंध में हिंदू जागृति मंच ने बैठक आयोजित करके उक्त घटनाक्रम को लेकर रोष जताया।

बैठक की अगुवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष निक्सन कुमार ने बताया कि रूपनगर के ज्ञानी जैल सिंह नगर में रात्रि लगभग 11.30 बजे रामलीला का मंचन हो रहा था कि अचानक कुछ गर्म ख्याली सिख युवक वहां पहुंच गए और उनके द्वारा कथित तौर पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों की उक्त युवकों के साथ बहस हो गई और मामला बिगड़ता देख रामलीला का आयोजन बीच में ही रोकना पड़ा।

इस दौरान वहां पर मौजूद हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने घटना संबंधी जानकारी हैल्पलाइन नंबर 100 पर दी परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। उन्होंने एस.एस.पी. रूपनगर से मांग की कि उक्त युवक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो चुके हैं इसलिए पुलिस इनका शीघ्र पता लगाकर बनती कार्रवाई अमल में लाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से हिंदू-सिख भाईचारे में तनाव पैदा करने संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!