64 लाख रुपये लेने और दहेज में फॉर्च्यूनर कार मांगने के आरोप, पति-सास-ससुर पर केस दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 28 Aug, 2026 04:34 PM

case registered against husband and in laws

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के परिवार को भरोसे में लेकर 64 लाख रुपये वसूलने के बाद वापस नहीं किए, दहेज में फॉर्च्यूनर कार मांगकर पत्नी को परेशान किया।

गुरदासपुर (विनोद): एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के परिवार को भरोसे में लेकर 64 लाख रुपये वसूलने के बाद वापस नहीं किए, दहेज में फॉर्च्यूनर कार मांगकर पत्नी को परेशान किया और मोबाइल चैट के जरिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। सिटी पुलिस गुरदासपुर ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बारे में सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज दविंदर कुमार ने बताया कि मानसी महाजन पुत्री नरिंदर कुमार, हनुमान चौक, गुरदासपुर ने शिकायत दी कि उसकी शादी आरोपी राघव शर्मा पुत्र प्रवेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर-11, नजदीक लक्ष्मी नारायण मंदिर धारीवाल के साथ साल 2023 में हुई थी।

शादी के बाद उसके पति राघव शर्मा, ससुर प्रवेश कुमार और सास गोगा देवी ने उसके परिवार को भरोसे में लेकर 64 लाख रुपये ले लिए और बाद में लिखित एफिडेविट के जरिए पैसे वापस करने का वादा करके पैसे वापस नहीं किए। वहीं, दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर लडक़ी को परेशान किया गया और उसके व्हाट्सएप चैट के जरिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करने की बात सामने आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!