मामला निर्माणाधीन होटल के चौकीदार के कत्ल का, 24 घंटों में हत्यारे गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 31 Dec, 2023 11:12 AM

case of murder of watchman of hotel under construction

बरनाला पुलिस ने निर्माणाधीन होटल के चौकीदार के हुए कत्ल के दोनों कातिलों को 24 घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बरनाला : बरनाला पुलिस ने निर्माणाधीन होटल के चौकीदार के हुए कत्ल के दोनों कातिलों को 24 घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गत 29 दिसम्बर को बरनाला के नैशनल हाइवे-7 पर बन रहे होटल विवान के चौकीदार महेन्द्र सिंह (62) का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था। मृतक महेन्द्र सिंह के भांजे होटल संचालक संदीप गिल की शिकायत के आधार पर थाना सिटी-2 बरनाला की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर डी.एस.पी. सिटी सतबीर सिंह बैंस, डी.एस.पी. गमदूर सिंह ने सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह तथा थाना सिटी 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर निर्मलजीत सिंह की टीम समेत मामले की जांच शुरू कर दी थी। वारदात मौके पर दिन चढ़ते ही पुलिस ने बारीकी से जांच करते फोरैंसिक टीम बुलाकर कातिलों का सुराग ढूंढना शुरू कर दिया था, जिसके कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने कातिलों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मजदूरों ने किया था कत्ल

होटल मालिक संदीप गिल ने बताया था कि कत्ल हुआ चौकीदर उसका मामा था, जो इस होटल के निर्माण के लिए निगरान तौर पर वहां ही रहता था। जिस द्वारा उस होटल के ठेकेदार अधीन काम कर रहे दोनों मजदूरों के साथ उसके मामा की कुछ दिन पहले ही काम को लेकर आपस में कोई तकरार हो गई थी। जिस कारण मजदूरों ने रंजिश रखते उसके साथ शराब आदि का सेवन करते रात समय उसका लक्कड़ के बाले से कत्ल कर दिया।

पुलिस द्वारा दोनों मजदूर अंग्रेज सिंह गेजी तथा वीरपाल सिंह उर्फ बल्ला निवासी फरवाही जिला बरनाला को गिरफ्तार करके कत्ल में प्रयोग किया लक्कड़ का बाला, मृतक का मोबाइल फोन, सिलैंडर तथा टूटियों का और सामान बरामद किया है। सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह तथा थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह ने बताया कि काबू किए आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है तथा उनसे और भी अहम सुराग मिलने की संभावना है।

ऐसी घटना के आरोपी नहीं बचेंगे : एस.एस.पी.

जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक आई.पी.एस. ने बताया कि बरनाला पुलिस हमेशा ही शहरवासियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। कत्ल जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला कोई भी शख्स पुलिस की गिरफ्त में से नहीं बच सकता। उन्होंने बताया कि इस कत्ल की घटना को बरनाला पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया तथा उनकी टीम में से डी.एस.पी. सतवीर सिंह बैंस तथा डी.एस.पी. गमदूर सिंह समेत सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की टीम ने कुछ घंटों की जांच दौरान ही आरोपियों का चेहरा बेनकाब करते उनको गिरफ्तार कर उनसे इस घटना में प्रयोग किए गए सारे ही औजारों समेत चोरी किए गए सारे साजोसामान को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रविवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!