Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Apr, 2022 08:03 PM
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज पटियाला में हुई हिंसा की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह राज्य में कानून-व्यवस्था की और आम आदमी पार्टी सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाता है।
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज पटियाला में हुई हिंसा की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह राज्य में कानून-व्यवस्था की और आम आदमी पार्टी सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से हर कीमत पर शांति और सदभाव बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रशासन इस स्थिति को इस हद तक कैसे बढ़ने दे सकता है कि वह हिंसा में तबदील हो जाए। यहां तक कि एक आम आदमी भी यह अनुमान लगा सकता है और बता सकता है कि लोगों के एक समूह द्वारा प्रस्तावित "विरोध मार्च" से हिंसा हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और पटियाला में आज की घटना इसका हिस्सा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास गृह विभाग भी है, के पास स्वयं का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि सभी निर्णय अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए जाते हैं और इनसे हम कुछ भी बेहतरी की उम्मीद नहीं कर सकते। भगवंत मान खुद ही आपातकालीन स्थितियों को संभाल नहीं सकते। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने टिप्पणी की कि "मान न तो सक्षम है और न ही कोई निर्णय लेने के लिए अधिकृत है, जोकि पंजाब के लिए बहुत बुरा है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here