Edited By Kamini,Updated: 03 Jan, 2022 02:44 PM
आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के ऐलान के बाद कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के देखते हर पार्टी कई बड़े-बड़े ऐलान कर रही। निजी तौर पर कोई कुछ भी बोल सकता है। ऐसे झूठे वादों से लोग गुमराह...
चंडीगढ़: आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के ऐलान के बाद कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के देखते हर पार्टी कई बड़े-बड़े ऐलान कर रही। निजी तौर पर कोई कुछ भी बोल सकता है। ऐसे झूठे वादों से लोग गुमराह होते हैं। अभी मैनिफैस्टों बनना बाकी है। यह ऐलान सिद्धू ने अपने तौर पर किए हैं। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि उनकी मर्जी के खिलाफ कपूरथला में प्रधान लगाया है। उनकी अभी तक नवजोत सिद्धू से मुलाकत नहीं हुई है।
राणा गुरजीत सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी में सिर्फ सी.एम. के पद को लेकर बवाल हो रहे हैं। सी.एम. चन्नी को लोग पसंद कर रहे हैं वह अच्छा काम कर रहे हैं। नवजोत सिद्धू पार्टी कमजोर कर रहे हैं। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस को हारता हुए नहीं देख सकते। पार्टी के अंदर लड़ाई अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब साथ हैं मगर ऐसा लगता है प्रधान अलग-अलग हैं। प्रधान जहां जाते हैं नेता वहां भाग जाते हैं। सबको साथ होकर चुनाव लड़ना चाहिए नहीं तो पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here