बसपा के 22 और उम्मीदवारों की घोषणा

Edited By Updated: 16 Dec, 2016 09:16 AM

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राज्य स्तरीय बैठक टावर एन्क्लेव स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें बसपा प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह, प्रकाश भारती,

जालंधर (महेश) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राज्य स्तरीय बैठक टावर एन्क्लेव स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें बसपा प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह, प्रकाश भारती, अवतार सिंह करीमपुरी व प्रदेश प्रधान रशपाल सिंह राजू विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर बसपा प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह ने बसपा के 22 उम्मीदवारों की घोषणा की। विधानसभा हलका तरनतारन से अनंतजीत सिंह संधू, फाजिल्का से हरजीत सिंह, दसूहा से जगप्रीत सिंह साही, अटारी से सुखवंतजीत कौर, गिल से बिक्कर सिंह, बस्सी पठाना से मोहिंद्र सिंह, अजनाला से जगदीश कश्यप, फतेहगढ़ चूडिय़ां से बनवारी लाल, बटाला से बख्शीश सिंह, अमृतसर सैंट्रल से राजेश कुमार, हरगोबिंदपुर से गुरमीत सिंह, जालंधर वैस्ट से परमजीत मल्ल, पायल से जगदीप सिंह, धूरी से भोला सिंह, साहनेवाल से सुरेन्द्र कुमार, जालंधर  कैंट  से  अमरीक सिंह बागड़ी, मलोट से  सुखदेव सिंह, संगरूर से आत्मा सिंह खालसा, गिद्दड़बाहा से शीला रानी, मोहाली से रिटा. प्रि. सर्बजीत सिंह, फिरोजपुर देहात से पूरन भट्टी व खेमकरण से गुरसेवक सिंह को बसपा की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। 


इस मौके पर डा. मेघराज सिंह व  अवतार  सिंह  करीमपुरी  ने कहा कि अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी  जल्द  ही  कर  दी  जाएगी।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले  बसपा 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!