Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 01:07 AM
बी.सी.एफ. की 12 बटालियन की तरफ से देर शाम 55 पैकेट हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन निर्यात करने के बाद जवानों को अलर्ट किया गया..
गुरदासपुर(विनोद): सीमा सुरक्षा बल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रोसा (बी.ओ.पी.) के पास पाक द्वारा भेजी गई 275 करोड़ कीमत की 55 किलो हैरोइन बरामद हुई। हैरोइन लेकर आने वाले बी.एस.एफ. की फायरिंग के कारण वापस भाग गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. आर.एस. कटारिया ने बताया कि देर शाम जब बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल पर ड्यूटी बदलती है तब बी.एस.एफ. की 112 बटालियन के जवानों ने रोसा (बी.ओ.पी.) के सामने 3 लोगों को एक प्लास्टिक पाइप के साथ आते देखा तो जवानों ने फायरिंग कर दी, जिस पर तस्कर गोली लगने के बावजूद वापस भागने में सफल हो गए।
इलाके की छानबीन करने पर वहां से 55 किलो हैरोइन, 2 पिस्तौल, 1 प्लास्टिक पाइप बरामद हुई जिसमें हैरोइन के पैकेट भरे हुए थे। कटारिया ने बताया कि अभी जांच जारी है।