Edited By Kamini,Updated: 18 Aug, 2023 01:08 PM

इस समस की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। सुर्खियों में रहने वाले पंजाब पुलिस से बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को मोहाली कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
पंजाब डेस्क : इस समस की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। सुर्खियों में रहने वाले पंजाब पुलिस से बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को मोहाली कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार मोहाली कोर्ट ने राजजीत को भगौड़ा करार दे दिया है।
ए.आई.जी. राजजीत ड्रग केस में फरार चला आ रहा है। वह लगातार जमान के लिए याचिका दायर कर रहा था। बता इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त आई.जी. राजजीत सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया था। बर्खास्त अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति पटीशन के जरिए एस.टी.एफ. द्वारा दर्ज मामले में की जांच सी.बी.आई. या पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य की जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की थी।
ये है मामला
2017 में ए.आई.जी. रहे राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके घर की तलाशी में एके-47, 3 किलो स्मैक, 4 किलो हेरोइन व अन्य हथियार बरामद किए गए थे। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को भी नौकरी से बर्खास्त किया गया। राजजीत सिंह पर कई जिलों में एस.एस.पी. रहते हुए नशा तस्करों से सांठगांठ का आरोप है। राजजीत पर यह भी आरोप है कि उसने तरनतारन में एस.एस.पी. रहते हुए नशे के मामले में जांच हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह से करवाई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here