Edited By Urmila,Updated: 13 Aug, 2023 02:11 PM

भाखड़ा डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है जिसके चलते भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।
पंजाब डेस्क: भाखड़ा डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है जिसके चलते भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। वहीं जानकारी मिली है कि डैम के चारों गेट टेस्टिंग के लिए खोले गए हैं। डैम के फ्लड गेटों को एक-एक फीट तक खोला गया है। गोबिंद सागर झील में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए टेस्टिंग के लिए ये गेट खोले गए हैं। भाखड़ा डैम का पानी खतरे के निशान से 9 फीट दूर है।
हिमाचल में लगातार बरसात हो रही है। आने वाले दिनों में मुसीबत से निपटने के लिए ये टेस्टिंग की गई है। बी.बी.एम.बी. के पास 20 सितंबर तक का समय है। प्रशासन को एक चिट्ठी भी लिखी गई है। सतलुज दरिया में फालतू पानी छोड़ा गया है। सतलुज दरिया किनारे रह रहे लोगों को भी अलर्ट किया जा चुका है वह सुरक्षित जगह पर चले जाएं। कभी भी पानी को छोड़ा जा सकता है। इसी को लेकर बी.बी.एम.बी ने कल मीटिंग बुलाई है।
आज रोजाना की जगह ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा। 8100 क्यूसिक पानी ज्यादा छोडा जाएगा। भाखड़ा डैम में 1671.27 फीट पानी का स्तर हो गया है जबकि 1680 फीट पर खतरे का निशान है।जिक्रयोग्य है कि पहले 19,400 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता था अब नंगल डैम के जरिए 27,500 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। गत दिन डैम में पानी खतरे के निशान से सिर्फ 11 फीट नीचे था और 1669 फीट के करीब पहुंच गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here