Breaking News: CM Mann पहुंचे गोइंदवाल साहिब, पंजाब को दी नई सौगात

Edited By Neetu Bala,Updated: 11 Feb, 2024 03:34 PM

breaking news cm mann reached goindwal sahib gave new gift to punjab

आज पंजाब के मुख्यमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज गोइंदवाल साहिब में पहुंचे हैं।

पंजबा डेस्कः आज पंजाब के मुख्यमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज गोइंदवाल साहिब में पहुंचे हैं। इस मौके पर तीन लाख से ज्यादा लोगों ने यहां पर शिरकत की है, जिनका मुख्यमंत्री ने धन्यवाद किया। आज यहां उन्होंने श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस थर्मल प्लांट से बिजली और भी ज्यादा सस्ती होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 थर्मल प्लांट हैं जिनमें से 3 प्राइवेट थे और 2 सरकारी थे, लेकिन अब पंजाब सरकार ने इस थर्मल प्लांट को खरीद लिया है जिससे पंजाब सरकार के पास 3 थर्मल प्लांट हो गए हैं। सी.एम. मान ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में सत्ता में आते ही कई सालों से बंद पड़ी कोयले की खान के चालू करवाया है जिसमें अब बढ़िया प्रकार का कोयला है। 

सी.एम. मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने दुनिया का सबसे सस्ता थर्मल प्लांट खरीदा है। इससे पंजाब सरकार पर किसी प्रकार का कोई कर्जा नहीं बना है, बल्कि इसमें बढ़िया प्रकार का कोयला इस्तेमाल करने से यह थर्मल प्लांट की उमर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही लोगों के पैसों की कद्र की है और उनके पैसों का जनता के लिए ही प्रयोग किया है।

इस मौके पर सी.एम. मान ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पहले की पंजाब सरकारों अकाली दल व कांग्रेस के लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर व्यंग करते हुए कहा कि यह पंजाब बचाओ यात्रा नहीं, बल्कि परिवार बचाओ यात्रा है। अकालियों द्वारा अपने परिवार के राजनैतिक औहदों को बनाने के लिए यह यात्रा की जा रही है जो अपने ही सगे-संबंधियों के राजनीतिक क्षेत्रों में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता उनके साथ है जो ऐसे पाखंडियों को भी अच्छी तरह जानती है। सी.एम. मान ने पंजाब की जनता को अपना असली खजाना बताते हुए कहा कि जब जनता उनके साथ है तो उन्हें सफलताओं तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

इस मौके पर विपक्षी नेताओं का साफ तौर पर नाम लेते हुए कहा कि इनके द्वारा उनकी इसलिए आलोचना की जाती है कि उन्होंने इनकी कुर्सियों को उनसे छीना है। इस बात का श्रेय उन्होंने जनता को देते हुए कहा कि जिन कुर्सियों पर कभी वे लोग बैठते थे जनता ने उस कुर्सी के लिए उन्हें चुना है जिस कारण विपक्ष के नेता अपनी भड़ास उन पर निकालते हैं। 

सी.एम. मान ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि सरकार ने रूरल डिवैल्पमैंट फंड का साढे़ 5 हजार करोड़ रुपए रोक रखा है, जो पंजाब के है जो केंद्र की सरकार उन्हें जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह फंड को मंडियों व मंडियों की सड़कों, अस्पतालों आदि के विकास के लिए खर्चा जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है।

किसान आंदोलन पर केंद्र की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है, बल्कि उनके आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब बोर्डर पर सुरक्षा के पुरे इंतजाम कर रखे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि किसानों की जायज मांगों को केंद्र सरकार को मान लेना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!