Breaking News: पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी खबर

Edited By Urmila,Updated: 22 Aug, 2023 03:36 PM

breaking news big news for flood affected areas in punjab

पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने दी।  राज्य के 16 जिलों के डी.सी. को फंड भेज दिया गया है। बता दें कि मान सरकार ने 186 करोड़ रुपए जारी की है। 

वहीं आपको बता दें कि मान सरकार ने मुआवजे की पहली राशि जारी की है। सी.एम. मान का कहना है कि जैसे-जैसे गिरदावरी होगी वैसे वैसे ही बाकी की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी मुकम्मल गिरदावरी नहीं हुई है। रोपड़, गुरदासपुर, पठानकोट व अन्य जिलों में बाढ़ ने अपना कहर बरपाया है। जिक्रयोग्य है कि मान सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब में बाढ़ आने से बड़े स्तर पर किसानों की फसल व गांव के कई घरों का नुकसान पहुंचा। जहां तक कि लोगों के घर तक ढह गए हैं।  

गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ को लेकर सी.एम. मान एक्शन में भी नजर आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के निर्देश  जारी किए थे। साथ ही अधिकारियों को भी तैनात रहने के आदेश जारी किए थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें भी पहुंचाई गई थी। सी.एम. मान ने कहा था कि बाढ़ के कहर को लेकर प्रशासन जो कुछ कर सकता है उसे तुरंत प्रभाव से बचाव किया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!