Edited By Urmila,Updated: 18 Jul, 2023 03:52 PM

बरखास्त ए.आई.जी. आशीष कपूर पर एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।
पंजाब डेस्क: बरखास्त ए.आई.जी. आशीष कपूर पर एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जीरकपुर थाने में यह एफ.आई.आर. हुई है। बता दें कि थाने में एक महिला को थप्पड़ मारने की वीडियो सामने आई थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 2 अन्य आरोपी भी उक्त मामले में नामजद किए गए हैं जिनमें एक नामी बिल्डर जीरकपुर हेमराज मित्तल और लवलीश का नाम सामने आया है।
जिक्रयोग्य है कि आशीष कपूर ने एक महिला को थाने में थप्पड़ मारे थे जिसका वीडियो सामने आया था जिसे पीड़िता के वकील ने हाईकोर्ट में वीडियो पेश किया था। इसके अलावा महिला ने ए.आई.जी. आशीष कपूर पर शारीरिक रिलेशन बनाने के भी आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि कई धाराओं के तहत 3 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। आपको बता दें कि ए.आई.जी. आशीष कपूर पर 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने के भी आरोप लगे थे जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here