Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2024 02:46 PM
अबोहर में 2 गुटों में खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
फाजिल्का : अबोहर में 2 गुटों में खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सूरज (उम्र 17) पुत्र जीत सिंह व सुनील पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए घायल सूरज ने बताया कि वह नाई की दुकान पर बैठा था इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर व हाथों पर गहरी चोटें आई हैं। घायल सूरज के भाई बॉबी ने बताया कि आज से करीब 3 महीने पहले उस पर उक्त युवकों ने हमला किया था, जिसकी शिकायत में पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के घायल युवक सुनील का कहना है कि आज उस पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया जिसमें उसकी हाथ व टैंग पर गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here