Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 02:08 AM
छोटी उम्र में ही आजकल लड़के-लड़कियों में प्रेम का....
दोराहा(गुरमीत कौर,विनायक): जवानी में पैर रखते ही आजकल के लड़के-लड़कियों में प्रेम का भूत सवार हो जाता है। प्रेम की शुरूआत होते ही दोनों इकट्ठे ही मरने तक के वायदे कर लेते हैं। ऐसे वायदे प्रेमी नौजवान जोड़ों को मौत के मुंह तक ले जाते हैं। ऐसी ही एक घटना अलहड़ उम्र में प्यार में अंधे हुए एक प्रेमी जोड़े द्वारा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने पर देखने को मिली। घटना दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब दोराहा के नजदीक गुरथली पुल के पास घटी।
जानकारी के अनुसार प्रत्यक्ष दॢशयों के अनुसार लुधियाना साइड से दोपहर 3 बजे के करीब लगभग 15-16 वर्षीय एक लड़का व लड़की मोटरसाइकिल (पी.बी. 10 जीडी-1490) पर सवार होकर गुरथली पुल की सरङ्क्षहद नहर पर आए, जिन्होंने अपना मोटरसाइकिल नहर के किनारे खड़ा कर दिया। दोनों पहले लुधियाना साइड से ही गुरथली पुल के ऊपर चढ़ गए व नहर में छलांग लगाने की कोशिश करने लगे।
यह सब कुछ जारी रखते हुए दोनों प्रेमी पुल के नीचे एक खाली जगह पर आ गए। यहां दोनों ने पहले अपने जूते उतारे। प्रत्यक्ष दॢशयों ने बताया कि दोनों ने अपनी-अपनी एक बाजू को दुपट्टे से बांध लिया व इक_े ही नहर में छलांग लगा दी। मौके पर रामजी दास व यशपाल निवासी गुरथली ने लड़का-लड़की को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, जिन्होंने तकरीबन 75 फुट की दूरी से लड़की को डूबने से बचाते हुए नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया। बाद में लड़की की पहचान जैसिका निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जबकि लड़की ने अपने प्रेमी का नाम गुरकरन बताया।